Sunday, August 7, 2011

HAPPY FRIENDSHIP DAY

दोस्त एक नगमा है, गीतों के लिए
दोस्त एक फलसफा है, जीने के लिए
दोस्त एक मंजिल है, तय करने के लिए
दोस्ती एक ख्वाहिश है, आप जैसा दोस्त पाने के लिए.......

दोस्त एक साहिल है, तूफानों के लिए 
दोस्त एक आइना है, अरमानो के लिए
दोस्त एक महफ़िल है, अनजानों के लिए
दोस्ती एक ख्वाहिश है, आप जैसा दोस्त पाने के लिए.......

दोस्त एक सहारा है, कुछ कर दिखाने के लिए
दोस्त एक पहेली है, सूझ बूझ के लिए
दोस्त एक तराना है, संगीत के लिए
दोस्ती एक ख्वाहिश है, आप जैसा दोस्त पाने के लिए.......

दोस्त एक लहर है, बहने के लिए
दोस्त एक सफ़र है, चलने के लिए
दोस्त एक विचारधारा है, समझने के लिए
दोस्ती एक ख्वाहिश है, आप जैसा दोस्त पाने के लिए........


By:- Rishi Agarwal

No comments:

Post a Comment

Rajniti Mein Badlav ki Zarurat: Netaon ki Service Period 5 Saal Kyon Honi Chahiye?

Bharat duniya ka sabse bada loktantra (democracy) hai. Loktantra ki buniyad is baat par tiki hai ki power (satta) janta ke haath mein hoti h...